ईटी नाउ ग्लोबल बिज़नेस समिट में डेटाफ्लो ग्रुप के सुनील कुमार ने उद्योग से जुड़े अहम मुद्दों पर रखे विचार
NEW DELHI, INDIA, February 17, 2026 /EINPresswire.com/ -- नई दिल्ली | फरवरी 17, 2026 — क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन और रिकग्निशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी डेटाफ्लो ग्रुप के सीईओ सुनील कुमार ने ईटी नाउ ग्लोबल बिज़नेस समिट 2026 में उद्योग से जुड़े अहम रुझानों पर अपने विचार साझा किए। यह समिट टाइम्स ग्रुप द्वारा 13 और 14 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
श्री कुमार ने वैश्विक कार्यबल गतिशीलता को बढ़ावा देने और भारतीय प्रतिभाओं के लिए वैश्विक नौकरियों के अवसर खोलने में डेटाफ्लो ग्रुप की प्रमुख भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने इनोवेटिव क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन समाधानों के माध्यम से पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करती है, जिससे सरकारी और निजी संस्थानों को नियुक्ति से जुड़े निर्णय लेने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि डेटाफ्लो का लक्ष्य सरकारी हितधारकों के साथ साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि एक भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार ऐसा ढांचा तैयार किया जा सके, जो पेशेवरों को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराए।
‘ए डिकेड ऑफ डिसरप्शन, ए सेंचुरी ऑफ चेंज’ (बदलाव भरा एक दशक, परिवर्तन की एक सदी) थीम के तहत यह शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर के नीति-निर्माता, राष्ट्राध्यक्ष, कारोबारी जगत के दिग्गज और उद्योग विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे। समिट में मौजूदा अर्थव्यवस्था की स्थिति को आकार देने वाले रुझानों का विश्लेषण किया गया। चर्चाओं का केंद्र आर्थिक परिवर्तन, दीर्घकालिक विकास, से जुड़ी रणनीतियाँ और वैश्विक बाज़ारों को प्रभावित कर रहे बड़े भू-राजनीतिक और तकनीकी बदलाव रहे।
2026 के इस सम्मेलन में कई विशिष्ट वक्ताओं ने शिरकत की। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य की महारानी क्वीन रानिया अल अब्दुल्ला, बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री और यूरोपीय परिषद के पूर्व अध्यक्ष एमेरिटस महामहिम चार्ल्स मिशेल सहित दुनिया भर के कई नेता और निर्णय निर्माताओं ने भाग लिया।
समिट पर टिप्पणी करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि: “ईटी नाउ ग्लोबल बिज़नेस समिट जैसे मंचों का हिस्सा बनना प्रेरणादायी है, जो वैश्विक स्तर पर बड़े बदलावों के इस दौर में भविष्य की ओर देखने वाले आर्थिक और नीतिगत संवाद को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कार्यबल की गतिशीलता और सीमा-पार विकास अहम विषय बनते जा रहे हैं, ऐसे में डेटाफ्लो सरकारों और निजी संस्थाओं को अत्याधुनिक क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन और रिकग्निशन समाधान उपलब्ध कराकर वैश्विक स्तर पर पेशेवरों की आवाजाही को सशक्त बनाने और भारतीय प्रतिभाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसा भविष्य तैयार करने का भी है, जिसमें पेशेवरों को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसरों तक अवसर उपलब्ध हों, खासकर भारत जैसे तेज़ी से उभरते बाज़ारों से। सरकारों और नेतृत्व से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम करते हुए हमारा लक्ष्य ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना है, जो न सिर्फ संस्थानों को सहयोग दे, बल्कि आर्थिक विकास को गति दे, सीमा-पार सहयोग को मज़बूत करे और व्यक्तियों को वैश्विक मंच पर सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाए।”
दुनिया भर की विभिन्न नियामक संस्थाओं के भरोसेमंद साझेदार के रूप में डेटाफ्लो सुरक्षित और तकनीक आधारित वेरिफिकेशन सेवाओं के ज़रिये सार्वजनिक सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर पेशेवरों की आवाजाही को समर्थन देता है। कंपनी के व्यापक समाधानों में प्राइमरी सोर्स वेरिफिकेशन जैसे अहम पहलू शामिल हैं, जो अलग अलग पेशेवर इकोसिस्टम में भरोसा, पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ग्लोबल बिज़नेस समिट एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में सामने आता है, जहाँ दूरदर्शी नेता, नीतिनिर्माता और कारोबारी जगत के प्रमुख लोग रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक साथ जुटते हैं। अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका से आए विभिन्न दृष्टिकोणों को एक मंच पर लाकर यह समिट भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए उच्चस्तरीय सहयोग को बढ़ावा देता है, जिससे प्रतिभागियों को वैश्विक चुनौतियों पर मिलकर विचार करने और असरदार समाधान तलाशने का अवसर मिलता है।

ORIENT PLANET MANAGEMENT CONSULTANCY LLC
Orient Planet Group
+ +971 522769169
email us here
Legal Disclaimer:
EIN Presswire provides this news content "as is" without warranty of any kind. We do not accept any responsibility or liability for the accuracy, content, images, videos, licenses, completeness, legality, or reliability of the information contained in this article. If you have any complaints or copyright issues related to this article, kindly contact the author above.